फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   RVA Academy becomes winner in volleyball competition

Rewari News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में आरवीए एकेडमी बनी विजेता

Thu, 26 Dec 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
RVA Academy becomes winner in volleyball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बुढानी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में नेहरु युवा केंद्र की ओर से खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में आरवीए एकेडमी रेवाड़ी की टीम विजेता बनी।
मुख्य अतिथि निशांत यादव ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले नेहरू युवा केंद्र युवाओं को सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन


वालीबॉल प्रतियोगिता में आरवीए एकेडमी रेवाड़ी की टीम विजेता बनी। इसमें ब्रहमप्रकाश, कार्तिक, राकेश, रिंकु, सन्नी व चेतन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चार मीटर दौड़ में दिव्यांश ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय तथा दिवांक ने तृतीय स्थान अर्जित किया। लंबी कूद में दिव्यांश पहले, हरिओम दूसरे तथा सरोज तीसर स्थान पर रहे। कार्तिक तंवर तथा निशांत यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर नेहरु युवा केंद्र के अनेकों पदाधिकारी, युवा तथा खेलप्रेमी मौजूद रहे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed