फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural sanitation workers begin strike, raise slogans in Nehru Park

Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, नेहरू पार्क में की नारेबाजी

Fri, 15 May 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers begin strike, raise slogans in Nehru Park
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। कच्चे सफाईकर्मियों को पक्का करने, 400 की आबादी पर एक स्थायी सफाई कर्मचारी की भर्ती करने आदि मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आंदोलन की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सीटू के जिला प्रधान राजकुमार और संचालन जिला उपप्रधान नवल किशोर ने किया। सीटू के जिला उपप्रधान रामकुमार ने कहा कि सरकार दलित और कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रही है। आरोप लगाया कि सरकार बड़े पूंजीपतियों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने कहा कि कच्चे सफाईकर्मियों को पक्का करना, 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करना, 400 की आबादी पर एक स्थायी कर्मचारी की भर्ती, 26 हजार और 27 हजार रुपये मासिक वेतन करना प्रमुख मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता और औजार भत्ते में बढ़ोतरी, एक्सग्रेशिया नीति लागू करने और मृतक कर्मचारियों के परिजनों को स्थायी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने मार्च 2024 के बजट सत्र में 1000 की आबादी पर एक ग्रामीण सफाई कर्मचारी भर्ती करने की घोषणा की थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 9700 पद खाली पड़े हैं।
नेताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने एक भी सफाई कर्मचारी या सीवरमैन की स्थाई भर्ती नहीं की और न ही किसी कच्चे कर्मचारी को पक्का किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को पुलिस दमन और लंबा खींचकर कमजोर करना चाहती है, जिसे कर्मचारी सहन नहीं करेंगे।

जिला प्रधान राजकुमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल में नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोड़वाल सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed