फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural and urban areas of the district will be covered under TB-free India.

Rewari News: टीबीमुक्त भारत के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र होंगे कवर

Sat, 07 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rural and urban areas of the district will be covered under TB-free India.
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लघु सचिवालय से शनिवार को जिले में 100 दिन तक चलने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल मोबाइल मेडिकल यूनिट को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को टीबी हारेगा-देश जीतेगा का नारा दिया है। इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता व योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग को जड़मूल से खत्म करने के लिए सामूहिक संकल्प के साथ धरातल स्तर पर काम करना होगा। इसके साथ-साथ स्लम एरिया, ईंट भट्टे, मजदूर कॉलोनियों पर फोकस किया जाए ताकि कोई भी टीबी रोग पीड़ित उपचार से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सभी एकजुट होकर साथ आएंगे और सभी का सहयोग मिलेगा, तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा टीबी हारेगा देश जीतेगा सफल होगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पंचकूला से 100 दिवसीय राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी : विधायक
विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, परंतु लोगों में जानकारी का अभाव है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के विषय में जागरूक करना और क्षय रोग की रोकथाम के लिए कदम उठाना। देश में टीबी के फैलने का मुख्य कारण इस बीमारी के लिए लोगों का सतर्क व सचेत न होना और इसे शुरुआती दौर में गंभीरता से न लेना है। टीबी किसी को भी हो सकता है, लेकिन नियमित दवा के सेवन से यह ठीक भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य कैंप में टीबी के प्रति जागरूकता वाले बैनर, पोस्टर तथा पंपलेट का वितरण करना चाहिए।
बलगम सैंपल जांच की सुविधा मौके पर होगी उपलब्ध : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान 100 दिन तक जिलाभर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के आम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ टीबी के मरीजों की टीबी से संबंधित बीपी, शुगर, हाइपरटेंशन जांच, बलगम सैंपल जांच की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध करवाएगा। मोबाइल फोन मेडिकल यूनिट के माध्यम से टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उनकी एआई स्पोर्टिड एक्स-रे रिपोर्ट जनरेट होगी।

टीबी के और भी कई लक्षण हो सकते हैं : डॉ. दीपक वर्मा
जिला टीबी अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि सिर्फ खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है। इसके और भी कई लक्षण हो सकते हैं जैसे बलगम वाली खांसी, बलगम में खून आना, थकान, पुरानी बीमारी, रात में पसीना आना, वजन में गिरावट, हाल ही में हुए शारीरिक बदलाव, शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ होना, सीने में दर्द, बुखार आदि। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि टीबी की शीघ्र ही पहचान कराएं पौष्टिक आहार खाएं। समय पर संपूर्ण इलाज करवाएं। टीबी के लक्षण दिखने पर किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त जांच करवांएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed