फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rud will re-polling in village

गांव रूध में होगी री-पोलिंग

Wed, 13 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Wed, 13 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूध में री-पोलिंग होगी। चुनाव आयोग ने उपायुक्त डॉ यश गर्ग की सिफारिश को मान लिया है। जल्द ही इसकी तारीख की घोषणा की जाएगी। इसकी पुष्टी चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने की है। बता दें कि गांव रूध में रविवार को वोटिंग के दरमियान एक वोटर अमर सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। वह लाइन पर बने बूथ पर वोट डालने का जा रहा था। इस घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया और किसी ने भी वोटिंग नहीं की। सुबह करीब आठ बजे हुए इस हादसे से पहले मात्र 18 वोट डाले गए थे। मामले में उपायुक्त डॉ यश गर्ग भी खुद गांव पहुंचे थे और ग्रामीणों से वोटिंग की अपील की थी लेकिन पूरा गांव एकजुट हुआ और वोट नहीं डाले गए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने डेश बोर्ड पर जारी किया था रिजल्ट
जिला प्रशासन की ओर से गांव में हुए 18 वोटों के आधार पर अपने स्तर पर चुनाव परिणाम जारी कर दिया। प्रत्याशी रेखा को विजयी घोषित किया गया। हालांकि यह रिजल्ट इलेक्शन कमीशन ऑफ हरियाणा की वेबसाइट पर डाला गया। जबकि गांव में ज्योति और पिस्ता भी चुनाव मैदान में उतरी थी। रूध में वोटिंग के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें एक बूथ नंबर- 55 पर कुल 397 और दूसरे बूथ नंबर-56 पर कुल 412 वोटर हैं। इनमें घटना के वक्त बूथ नंबर 55 पर 6 और बूथ नंबर-56 पर 12 वोट पड़े थे।
विज्ञापन


हम गांव के साथ
जिला प्रशासन की ओर से डेश बोर्ड पर विजयी घोषित की गई रेखा का कहना है कि वह गांव के साथ हैं। पूरा गांव जैसा चाहेगा, वैसा ही किया जाएगा। गांव में भाईचारा बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा वोटिंग चाहती हूं
चुनाव मैदान में उतरी ज्योति का कहना है कि वह दोबारा पोलिंग कराना चाहती है। क्योंकि 18 वोटों में फैसला नहीं हो सकता है। उसने तो खुद अपना भी वोट नहीं डाला था। प्रशासन से यही मांग है कि दोबारा वेाटिंग कराई जाए।


ग्रामीण बोले, डीसी पर छोड़ा फैसला
गांव रूध के ग्रामीणों ने मामला डीसी पर छोड़ा है। ग्रामीण पतराम गुर्जर, होशियार सिंह, रतन सिंह, शमशेर सिंह, सूबे सिंह, तुलाराम आदि का कहना है कि जो घटना हुई, वह गांव के लिए सही नहीं रही। गांव में अमर सिंह की मौत से लोग दुखी हैं। मात्र 18 वोट ही पड़े थे। ऐसे में मामला डीसी और चुनाव आयोग पर छोड़ दिया गया है। वे जो फैसला करेंगे वो मान्य होगा।

वर्जन...
रेवाड़ी आयुक्त से गांव रूध में री-पोलिंग की सिफारिश की गई है, जिस मान लिया गया है। गांव में दोबारा से वोटिंग कराई जाएगी।
राजीव शर्मा, चुनाव आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed