फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rubina dominated even after not winning a medal, made it to the top 10

Rewari News: पदक नहीं जीतने पर भी छा गई रूबिना, टॉप 10 में जगह बनाई

Tue, 03 Oct 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rubina dominated even after not winning a medal, made it to the top 10
रेवाड़ी। रूबिना यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव जाहिदपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूबिना यादव ने चीन में चल रही एशियाई खेलों में ऊंची छलांग लगाई। हालांकि वह टाॅप तीन में जगह नहीं बना पाई, लेकिन 1.76 मीटर की छलांग लगाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुबह से ही रुबिना की मां मिथलेश देवी, दादी कमलेश देवी, नानी संतोष देवी भगवान से प्रार्थना कर रहीं थीं।
मंगलवार शाम साढ़े चार बजे से मैच शुरू होने पर परिजन टीवी के सामने बैठ गए। पिता राकेश यादव भी पल-पल की अपडेट ले रहे थे। परिजनों का कहना है कि रूबिना के पैर में चोट लगने के बाद भी वह मुकाबले में बनी रही। टाॅप 10 में जगह बनाना भी बड़ी बात है। रेवाड़ी से देश के खेलना भी बड़ी उपलब्धि है। आने वाले दिनों में वह चोट से उभरने के बाद दोबारा से जरूर और अच्छा प्रदर्शन करेगी। रूबिना रेवाड़ी के रेलवे जंक्शन पर टीटीई के पद पर सेवारत हैं।
विज्ञापन

रूबिना के नाम उपलब्धियां
रूबिना ने राव तुलाराम स्टेडियम में वर्ष 2014 से 2018 तक ऊंची कूद की बारीकियां अपने एथलेटिक प्रशिक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में सीखीं। रूबिना ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी वर्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 से 18 मई को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरावादी रांची में संपन्न हुई 26वीं नेशनल फेडरेशन कम सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.80 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर एशियन गेम्स के लिए चयनित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष 13 जून को तमिलनाडु में आयोजित 61वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रूबिना यादव ने 1.78 मीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता था। रूबिना के नाम 1.81 मीटर ऊंची छलांग लगाने का रिकॉर्ड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article