फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   RTA clamps down on overloaded vehicles, recovers Rs 21.66 lakh

Rewari News: ओवरलोड वाहनों पर आरटीए का शिकंजा, 21.66 लाख रुपये वसूले

Sun, 04 Jun 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
RTA clamps down on overloaded vehicles, recovers Rs 21.66 lakh
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) की दो टीमों ने 14 घंटे जांच अभियान चलाया। इस दौरान 34 ओवरलोड वाहन और 5 अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रर्वाई करते हुए 21.66 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया
विज्ञापन

आरटीए सचिव गजेंद्र कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि नेशनल हाइवे पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों और अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ चेकिंग तेज करते हुए कार्रवाई की जाए। शनिवार शाम को एमवीओ द्वारका प्रसाद ने इंस्पेक्टर बलबीर, पुलिस इंस्पेक्टर नरेश कुमार, दीनदयाल, सुरेंद्र बराड़ा व 10 अन्य कर्मचारियों के साथ दो टीमें मैदान में उतारी। टीम ने एक के बाद एक कई ओवरलोड डंपरों को इंपाउंड करना शुरू कर दिया। रात के समय दिल्ली और जयपुर के बीच परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों को भी जांच के लपेटे में लेते हुए कई बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


हाईवे से होकर शहर में ओवरलोड वाहनों के गुजरने की सूचना मिल रही थी। 14 घंटे लगातार अभियान चलाया गया। 34 ओवरलोड वाहन और 5 अवैध रूप से संचालित बसों पर 21.66 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजेंद्र शर्मा, सचिव, आरटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed