फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 6.45 crore will be spent on construction and repair of buildings of six schools.

Rewari News: छह विद्यालयों के भवन निर्माण व मरम्मत पर खर्च होंगे 6.45 करोड़

Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rs 6.45 crore will be spent on construction and repair of buildings of six schools.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के छह राजकीय विद्यालयों के भवन निर्माण और मरम्मत कार्य पर 6.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से इन विद्यालयों का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है।
जिले के राजकीय विद्यालयों की दशा सुधारने पर अब शिक्षा विभाग ने ध्यान दिया है। समग्र शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से 6 राजकीय विद्यालयों के नए भवन निर्माण व अन्य विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए 6.45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा है। इस धनराशि से विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण व अन्य अधूरे कार्य पूरे किए जाने हैं। अब मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद संबंधित विद्यालयों में निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। संबंधित विद्यालय की तरफ से समग्र शिक्षा कार्यालयों को जरूरत के अनुसार डिमांड भेजी गई थी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिंदोखर व कसौली में 1.25 व 1.25 करोड़ रुपये और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हंसाका में 2.62 करोड़ से नए भवन बनाए जाएंगे। इन विद्यालयों में भवन जर्जर हो चुके हैं। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा में 45.78 लाख रुपये से पांच नए कमरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में 36.08 लाख रुपये से छह कमरों की मरम्मत कराई जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास में 52.48 लाख रुपये टीन शेड का निर्माण, कमरों की मरम्मत, दरवाजों व कमरों की मरम्मत, लाइब्रेरी के लिए कमरे का निर्माण, बाउंड्री व शौचालय की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर भवनों की देखरेख के लिए जांच पड़ताल की जाती है। लंबे समय जिले के कुछ राजकीय विद्यालय मरम्मत की बाट जोह रहे हैं, जो अब पूरी होते दिखाई दे रही है।


वर्जन
जिले के छह राजकीय विद्यालयों में नए भवन के निर्माण व जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग ने पत्राचार किया था। अब समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी विद्यालयों की जांच के बाद 6.45 करोड़ रुपये का एस्टिमेट बनाकर मुख्यालय को अनुमति के लिए भेज दिया गया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -अजय कुमार, एसडीओ, समग्र शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed