फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 5 crore tender approved for door-to-door garbage collection

Rewari News: घर-घर कूड़ा उठान के लिए 5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

Mon, 03 Jul 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rs 5 crore tender approved for door-to-door garbage collection
शहर में पडा गंदगी का ढेर। संवाद
फोटो-2
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के लोगों को जल्द ही कूड़े के ढेर से निजात मिलने वाली है। शहर में नियमित रूप से घर-घर कूड़ा उठान के लिए 5 करोड़ रुपये के टेंडर को स्वीकृति मिल गई है। नगर परिषद को लिखित आदेश मिलते ही ठेकेदार को कार्य आदेश दे दिया जाएगा। इससे पहले हर माह टेंडर बढ़ाकर काम चलाया गया तथा वर्तमान में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूड़ा उठान हो रहा है। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलेक्शन 50 प्रतिशत ही हो पा रहा है। इससे शहर के हालात बेहद खराब हो रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं।
रोजाना निकालता है 90 टन से अधिक कचरा
शहर के 31 वार्डों से रोजाना करीब 90 टन कचरा निकलता है, लेकिन उठान के अभाव में लोग कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। यही कारण है कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालांकि शहर में छोटे ट्रैक्टर ट्राॅली लगाई गई हैं। शहर में कई स्थानों पर कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं, जिनमें से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
विज्ञापन

चार बार रद्द हो चुका है टेंडर
घर-घर कूडा उठाने का टेंडर इससे पूर्व करीब चार बार रद्द हो चुका है। कभी रेट की स्वीकृति नहीं मिलने पर तो कभी अन्य तकनीकी कारणों के चलते टेंडर को रद्द कर दिया जाता था। इससे शहर के लोगों में भी रोष पनपने लगा था। हाउस में भी कई बार पार्षद कूड़ा उठाने के टेंडर को लेकर हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखा व गीला कचरा भी नहीं हो रहा अलग-अलग
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रामसिंहपुरा गांव की 14.6 एकड़ जमीन कूड़ा निस्तारण संयंत्र के लिए निर्धारित की गई थी। बीते 4 साल से यहां पर कचरा भी डाला जा रहा है। यहां कचरा पहाड़ का रूप लेता जा रहा है, लेकिन व्यवस्था ऐसी है कि यहां पर आज तक कचरा निस्तारण की प्रक्रिया पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सकी है। नगर परिषद की ओर से दिए गए टेंडर के तहत कचरा कलेक्शन की गाड़ी में गीला व सूखा कचरा डालने की अलग से व्यवस्था की गई थी, लेकिन एजेंसी ने गाड़ी पर चालक के अलावा सहायक को नियुक्त नहीं किया। चालक भी गाड़ी से उतरकर नीचे नहीं आता और लोग गीला व सूखा कचरा एक ही जगह डाल देते हैं। इसके चलते भू-जल से लेकर जिले की हवा खराब हो रही है।

वर्जन
घर-घर कूड़ा उठाने के टेंडर को स्वीकृति मिल चुकी है। निदेशालय से पत्र मिलते ही कार्य आदेश दे दिया जाएगा। उसके बाद कचरा उठाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहर में कूड़े की समस्या नहीं रहेगी।
-संदीप कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed