{"_id":"6a4012204506e13967086ccd","slug":"rs-4-lakh-swindled-under-the-pretext-of-ac-servicing-rewari-news-c-198-1-rew1001-240929-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसी सर्विस के नाम पर 4 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसी सर्विस के नाम पर 4 लाख रुपये की साइबर ठगी
Sat, 27 Jun 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बावल। एसी की सर्विसिंग कराने के नाम पर बावल के रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 4.3 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बावल निवासी कमल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 15 जून को उन्होंने एसी की सर्विस के लिए गूगल पर सर्च किया था। कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से एपीके फाइल भेजी गई। उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर फाइल खोलने और उसमें पूरी जानकारी भरने के लिए कहा गया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि ऐसा करने के बाद एसी सर्विस की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताए गए निर्देशों का पालन किया। इसके तीन दिन बाद 18 जून को उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के लगातार सात संदेश आए। ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 49,999 रुपये, 50 हजार रुपये, 70 हजार रुपये, 95 हजार रुपये, 10,298 रुपये, 71,631 रुपये और 56,824 रुपये निकाल लिए। कुल मिलाकर 4,03,752 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर कमल सिंह ने तुरंत अपना बैंक खाता फ्रीज कराया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बैंक रिकॉर्ड के साथ साइबर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंक लेनदेन और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।