{"_id":"664e7673454e442dc10abde4","slug":"rs-2470-crore-recovered-from-ticketless-passengers-rewari-news-c-198-1-rew1001-204751-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बेटिकट यात्रियों से 24.70 करोड़ वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बेटिकट यात्रियों से 24.70 करोड़ वसूले
Thu, 23 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में टिकट चेकिंग से 24.70 करोड़ रुपये अर्जित किए। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 से 12 प्रतिशत अधिक है।
मंडल पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा व अनबुक्ड सामान की रोकथाम के लिए मंडल रेल प्रबंधक जयपुर विकास पुरवार के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर वित्तीय वर्ष अप्रैल 2023 से मार्च 2024 में अनाधिकृत टिकट अथवा अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करते प्रतिदिन लगभग 1500 व कुल 4 लाख 81 हजार 912 मामले पकड़े गए। मामलों से जुर्माना और अतिरिक्त किराये के रूप में 24.70 करोड़ रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ है। सीनियर डीसीएम कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि मंडल पर चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग अभियान मंडल पर लगातार जारी रहेगा।