फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 1.50 lakh and jewelery stolen from locked house

Rewari News: बंद पड़े मकान से 1.50 लाख रुपये और आभूषण चोरी

Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.50 lakh and jewelery stolen from locked house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डहीना। गांव डहीना में बंद पड़े मकान से चोर 1.50 लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

डहीना चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव डहीना निवासी मनोज कुमार ने कहा कि 18 फरवरी को भतीजे गगन की शादी थी। घर के सभी पुरुष मेरठ बारात में चले गए थे और महिलाएं घर को बंद कर पड़ोस के एक प्लॉट में संगीत कार्यक्रम में गई थीं। रात को जब उसकी बहन ओमवती घर पहुंची तो एक युवक मकान में घुसा हुआ था। वह बहन को देखकर फरार हो गया। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने चोर का पीछा भी किया लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। सूचना पाकर वह घर पहुंचा और जांच की तो पता चला कि चोर घर से 1.50 लाख रुपये की नकदी, 4 जोड़ी सोने के टॉपस, 3 सोने की अंगूठी व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed