फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   RPF jawan killed in collision of two bikes

Rewari News: दो बाइकों की टक्कर में आरपीएफ जवान की मौत

Tue, 11 Jul 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
RPF jawan killed in collision of two bikes
रेवाड़ी। बेरली रोड पर कालूवास फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक के चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। दोनों ईंट भट्ठे से वापस अपने घर लौट रहे थे। रामपुरा थाना पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव काकोड़िया निवासी आरपीएफ जवान तेजपाल व उनका दोस्त गांव भूरथल जाट निवासी जितेन्द्र के साथ किसी काम से गांव बुढ़पुर स्थित ईंट-भट्ठे पर गए थे। दोनों बाइक से गांव काकोड़िया लौट रहे थे। बाइक को जितेन्द्र चला रहा था। इसी दौरान बेरली रोड पर गांव कालूवास फ्लाईओवर चौक पर रेवाड़ी की ओर से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में तेजपाल व जितेन्द्र दोनों गिर गए। जितेन्द्र को ज्यादा चोटें लगी, जबकि तेजपाल के सिर में चोट लगी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से जितेन्द्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed