फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   RPF and BSF personnel will be deployed at the booths

Rewari News: बूथों पर आरपीएफ और बीएसएफ के जवान रहेंगे तैनात

Sat, 05 Oct 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
RPF and BSF personnel will be deployed at the booths
फोटो : 03रेवाड़ी। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते एसपी। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय व जैन पब्लिक स्कूल में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना लक्ष्य है। पोलिंग बूथों ड्यूटी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करें। पोलिंग पार्टी के साथ उपलब्ध कराए गए वाहनों में सुरक्षित तरीके से ईवीएम को बूथ तक ले जाया जाएगा। जब तक ईवीएम वापस स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा नहीं हो जाती, तबतक अपनी ड्यूटी को सतर्कता से करें। सभी पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें।
विज्ञापन

बताया कि कुल 2514 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ होमगार्ड भी रहेंगे। कुल 496 लोकेशन पर स्थित 792 बूथ पर मतदाता मतदान करेंगे। 18 लोकेशन पर स्थित 26 वल्नरेबल व 1 क्रिटिकल बूथ्स पर नॉर्म्स के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बीएसएफ की 2 व आरपीएफ की 3 कंपनियां भी तैनात रहेगी। कुल 102 पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज डीएसपी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed