{"_id":"68bc9c4debbce02b8a04a713","slug":"rotary-club-sonipat-ardent-honored-43-teachers-rewari-news-c-197-1-snp1003-141839-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोटरी क्लब सोनीपत आर्डेंट ने 43 शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोटरी क्लब सोनीपत आर्डेंट ने 43 शिक्षकों को किया सम्मानित
Sun, 07 Sep 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत लघु सचिवालय में आयोजित समारोह के दौरान शिक्षकों के साथ रोटरी क्लब सोनीपत आर्डें
सोनीपत। लघु सचिवालय में रोटरी क्लब सोनीपत आर्डेंट की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त ममता सिंह रहीं। उन्हाेंने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उनके योगदान के बिना राष्ट्र की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने रोटरी क्लब की तरफ से किए गए इस प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सोनीपत शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए शिक्षकों से सहयोग मांगा।
रोटरी क्लब सोनीपत आर्डेंट के अध्यक्ष पुनीत वंदना जग्या और सचिव अंकुश रूबी शर्मा ने मुख्य अतिथि के साथ चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान डीसीपी नरेंद्र सिंह, कुशल पाल सिंह, अजीत सिंह, राजदीप मोर, क्लब की चेयरमैन चेनली गोयल उपस्थित रहे।