फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rotary Club honored for blood donation activities

Rewari News: रक्तदान गतिविधियों के लिए रोटरी क्लब को सम्मानित किया

Thu, 04 Jul 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club honored for blood donation activities
रेवाड़ी। रक्तदान गतिविधियों के लिए रोटरी क्लब को सम्मानित किया गया। फरीदाबाद में धन्यवाद समारोह के दौरान रक्तदान संग्रह के लिए क्लब को सुपर श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया। क्लब ने 16 रक्त शिविरों में 1906 यूनिट रक्त एकत्र किया। यह पुरस्कार डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. नवीन अदलखा, अध्यक्ष ज्योति अदलखा, मानद सचिव नाहा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हरीश मेहंदीरत्ता और अनुकूल शर्मा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्लब को एलीट श्रेणी से भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ज्योति को एलीट प्रेसिडेंट श्रेणी पुरस्कार और नेहा शर्मा को एलीट सेक्रेटरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि रोटरी क्लब पिछले 20 वर्षों से लगातार रक्तदान गतिविधियों से अनुकरणीय सेवा कर रहा है। डॉ. नवीन अदलखा को डिस्ट्रिक्ट टीम के सदस्य के रूप में सुपर श्रेणी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जोकि सर्वोच्च है।
विज्ञापन

क्लब को 7 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जोकि जोन में सर्वश्रेष्ठ है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र गुप्ता ने सत्र 2023-24 के दौरान क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। हरीश अरोड़ा, प्रो. सतीश खुराना, एडवोकेट सचिन मलिक, महेंद्र छाबड़ा, भिवानी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव, मनीष अरोड़ा, जेपी चौहान, डॉ. अरुण गुप्ता, ज्योति गुप्ता, डॉ. डिंपल गुप्ता, महेश यादव, वेद प्रकाश शर्मा, ने उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed