फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Robbed of car

लिफ्ट लेकर हथियार के बल पर कार लूटी

Wed, 22 Oct 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Oct 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोसली-टूमना मार्ग पर सोमवार रात दो बदमाशों ने पूर्व पार्षद यादवेंद्र सिंह से लिफ्ट लेकर हथियार के बल पर बंधक बनाते हुए कार लूट ली और फरार हो गए। कार में करीब तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल भी था। कोसली पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि गांव टूमना निवासी एवं पूर्व पार्षद यादवेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 10  बजे कोसली से गांव जा रहे थे। टूमना फाटक के निकट दो बदमाशों ने उनसे टूमना जाने के लिए लिफ्ट मांगी। यादवेंद्र सिंह ने रात होने की वजह से उन्हें लिफ्ट दी। बदमाशों ने कुछ दूरी पर चलने के बाद उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी और उसे काबू करके बंधक बनाकर कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ भी सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उन्हें झज्जर ले गए, जहां उन्हें एक कार की डिग्गी में डाल दिया। डिग्गी में डालते समय उनकी बेहोशी टूटी तो एक बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश उन्हें रात करीब 2 बजे झज्जर के बिछाला गांव के समीप जोहड़ किनारे बंधक अवस्था में फेंक गए। बंधन मुक्त होने के बाद यादवेंद्र नजदीक स्थित एक मकान में पहुंचे तथा पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed