{"_id":"6148d19a8ebc3e8460192c4c","slug":"robbed-cash-and-goods-from-merchant-at-gunpoint-rewari-news-rtk624621893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के बल पर व्यापारी से नकदी और सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक के बल पर व्यापारी से नकदी और सामान लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों ने जयपुर के एक व्यापारी को लिफ्ट देकर बंदूक के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 8 हजार नकदी, मोबाइल फोन और 4 एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला झुंझुनूं के गांव लांबा निवासी श्रवण कुमार का जयपुर में व्यापार है। रविवार को वह कंपनी के काम से धारूहेड़ा आए हुए थे। रात में वापस जयपुर जाने के लिए वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सिल्वर रंग की वैगनार आकर उनके पास रुकी, जिसमें चार लोग पहले से बैठे हुए थे और श्रवण कुमार को देखते ही जयपुर-जयपुर जाने की आवाज लगाने लगे। श्रवण जयपुर की आवाज सुनते ही उनकी गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में वह पीछे की सीट पर खिड़की के साथ बैठा हुआ था। कुछ दूर आगे चलते ही एक युवक ने उल्टी का बहाना कर गाड़ी को रुकवाया और फिर श्रवण को बीच में करके वह खुद खिड़की की तरफ बैठ गया। बदमाशों ने उसके बाद कार के चारों शीशे बंद कर लिए और श्रवण के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। फिर बदमाशों ने उससे 8 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंक के 4 एटीएम कार्ड, लैपटॉप और मोबाइल का चार्जर लूट लिया। उसके बाद बदमाशों ने थोड़ी आगे उसे उतार दिया। बदमाश लूटपाट के बाद दिल्ली की तरफ भाग निकले।
श्रवण कुमार के अनुसार, कार के आगे की तरफ पीले रंग की नंबर प्लेट लगी थी, जिस पर वह सिर्फ एचआर ही लिखा देख सका। जबकि पिछली नंबर प्लेट को बदमाशों ने काले कपड़े से ढका हुआ था। श्रवण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। धारूहेड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।