{"_id":"6553be5059c8f7a21e0e518b","slug":"roadways-jammed-today-passengers-will-have-to-face-trouble-rewari-news-c-198-1-rew1001-6526-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज रोडवेज का चक्का जाम, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज रोडवेज का चक्का जाम, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी
Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आज लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने एलान किया है कि जब तक उनके अंबाला डिपो के चालक की हत्या के मामले में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर आज भैया दूज पर्व है। ऐसे में ज्यादा संख्या में लोगों का आवागमन होगा। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से हड़ताल का एलान लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
त्योहारी सीजन में निजी और रोडवेज बसों में रोजाना 40 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। इसमें से अधिकतर यात्री गुरुग्राम, दिल्ली, नारनौल, महेंद्रगढ़ के लिए लिए सफर करते हैं।मौजूदा समय में दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि दिल्ली में बीएस-4 बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग चुका है। बीएस-6 बसों की संख्या वैसे ही काफी कम है। रोडवेज के पास कुल 101 बसें हैं, जिसमें से 30 बसें बीएस-6 है। प्राइवेट बसें अधिकतर बीएस-4 हैं। प्रदूषण की वजह से इनकी एंट्री बैन है। ऐसे में दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चार पहिया वाहन चालकों के लिए भी काफी मुसीबतें है क्योंकि बीएस 3 और 4 चार पहिया वाहनों की एंट्री दिल्ली और गुरुग्राम में बैन है। बसें ही केवल एकमात्र सहारा थी। प्रदूषण के नियमों की वजह से इन वाहनों की भी एंट्री में पाबंदी लगाई है।
ये है पूरा मामला
दिवाली की रात अंबाला डिपो के चालक राजवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। अंबाला डिपो के कर्मचारी कल रात से धरने पर बैठे हैं। प्रशासन के साथ अंबाला डिपो व साझा मोर्चा के राज्य कमेटी के नेताओं से तीन-चार दौर की वार्ता हो चुकी है, मगर कोई नतीजा नहीं निकला है। इस पर साझा मोर्चा की ओर से फैसला लिया गया है कि पूरे प्रदेश में सभी डिपो में चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन:
अंबाला डिपो में साथी कर्मचारी की हत्या के मामले में किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की है, जिस वजह से हड़ताल का प्रदेश स्तर पर निर्णय लिया गया है।
- प्रवीण यादव, सदस्य, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा, रेवाड़ी