फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways employees demonstrated in relation to the demands

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में किया प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees demonstrated in relation to the demands
रोडवेज परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। तालमेल कमेटी के प्रधान कैलाश चंद गुर्जर ने कहा कि सरकार आए दिए तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में सभी सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को सरकार के साथ हुए रोडवेज यूनियन के समझौते में से अभी तक एक भी मांग को लागू नहीं किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार से किलोमीटर स्कीम पर चलने वाली बसों को बंद करके रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने, वर्कशॉप में मैकेनिक की स्थायी भर्ती करने, कर्मचारियों की लंबित मांगों को लागू करने व गांवों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए रात्रि ठहराव करने वाली बसों का संचालन शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर राजपाल यादव, रवि कुमार, उधम सिंह, राजबीर फौगाट, नरेंद्र दखौरा, राजेंद्र, धर्मबीर, रविंद्र कुमार, नवीन कुमार, रवि कुमार, सतीश, विकास यादव, प्रवीन कुमार, संजय यादव, विनय कुमार, महेश तिवाड़ी, विजय कुमार, रामअवतार, सोमदत्त व प्रवीन लांबा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed