फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road deteriorated in 25 km from highway to city, people upset

हाईवे से शहर तक 25 किमी में सड़क हुई बदहाल, 40 हजार लोग परेशान

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Road deteriorated in 25 km from highway to city, people upset
शहर के महाराणा प्रताप मार्ग रोड पर टूटी पड़ी सड़क। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़ा बॉर्डर बंद होने के चलते वाहन खंडोड़ा की तरफ से होते हुए भाड़ावास से शहर से धारूहेड़ा होते गुरुग्राम व दिल्ली पहुंच रहे हैं। प्रत्येक दिन इस सड़क पर 25 किमी की दूरी में 10 हजार भारी वाहनों के आवागमन होता है, जिसके चलते सड़क बदहाल हो चुकी है। इससे इस मार्ग पर पड़ने वाले 20 से अधिक गांव व शहर की कॉलोनियों के लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि दुपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों व रोड़ी के चलते कारों के टायर फटने से लेकर कमानी टूूटने से प्रत्येक दिन लाखों रुपये के नुकसान के साथ लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों से लेकर शहर के कंपनी बाग आरडब्ल्यूए की ओर से इन वाहनों से हो रहे हादसों को लेकर डीसी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बड़ा सवाल है हादसे में कोई मौत होने पर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, क्योंकि जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी हैं।
विज्ञापन

20 गांव व कॉलोनियों के 40 हजार लोग परेशान
शहर के कंपनी बाग से लेकर गांव जाटूवास, खरसाणकी, भाड़ावास, पहलादपुरा, जैतड़ावास, सुलखा, खरखड़ी, नैचाना, बालावास, भडंगी, नरसिंहपुर गढ़ी, टांकड़ी, मोहनपुर व खंडोड़ा आदि गांवों में सड़क गायब है। केवल एक से डेढ़ फीट तक बने हुए गड्ढे दिखाई देते हैं। बारिश में यह समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन इनमें गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि 40 हजार लोगों के प्रभावित होने के बाद भी कोई क्यों संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास हो चुकी एक की मौत, नहीं सुधरे हालात
शहर की पुलिस लाइन के पास रेवाड़ी- रोहतक हाईवे फ्लाईओवर के नीचे करीब 10 दिन पहले गड्ढों के चलते एक कार चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इस मुद्दों को सीएम के सामने भी उठाया गया। इसके बाद रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने इसे कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठाया था। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व डीसी रेवाड़ी पहले ही हाईवे अथॉरिटी को इस प्वाइंट पर सुधार के आदेश दे चुके हैं। लेकिन आज तक यहां पर हालात जस के तस बने हुए हैं। यहां पर दुर्घटनाएं, गाड़ियों का फंसना आम बात हो चुकी है। लेकिन आम लोगों जिंदगी की शायद किसी को प्रवाह नहीं है।

शहर में भी सड़कों की हालत खराब
शहर के सेक्टर- 3, सेक्टर- 1 व 4 में भी हालात ऐसे ही हैं। कुछ माह पहले बनी हुई सड़कें पहली ही बारिश में जवाब दे र्गईं और बड़े-बड़े गड्ढों से शहरवासी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। शहर के नसियाजी रोड, मॉडल टाउन व बाहरी कॉलोनियों में भी सड़क गायब हो चुकी हैं। प्रशासन से लेकर नगर परिषद चुनाव के दौरान शहर को लंदन बनाने का दावा करने वालों तक शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। जबकि बारिश में ये गड्ढे कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed