{"_id":"66ce1a4dc46697a68503d087","slug":"riya-won-gold-medal-in-boxing-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-208616-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रिया ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रिया ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 27 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 5रेवाड़ी। जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। महाराजा अग्रसेन स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एक निजी विद्यालय के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते। मुक्केबाजी प्रतियोगिता अंडर 17 में रिया तिहाड़ा ने 42 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा अंडर 19 की 60 किलो की प्रतियोगिता में कार्तिक, शिवम तिहाड़ा ने 60 किलो अंडर 17, शुभम तिहाड़ा ने 52 किलो अंडर 17, यश छिल्लर ने 28 किलो अंडर 14 में रजत पदक जीता। विद्यालय के निदेशक हरिओम सिवाच ने बच्चों की जीत का श्रेय खिलाड़ियों और उनके कोच को दिया है। उन्होंने बताया कि रिया अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।