{"_id":"67929331d3f78ebe750de498","slug":"riders-and-pcr-personnel-should-work-with-devotion-and-alertness-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-214321-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइडर व पीसीआर कर्मी निष्ठा व सतर्कता से करें कार्य : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइडर व पीसीआर कर्मी निष्ठा व सतर्कता से करें कार्य : एसपी
Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर और राइडर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की।
एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीसीआर व राइडर की तैनाती की गई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 21 पीसीआर गाड़ियां, 54 राइडर की तैनाती की गई है। सभी जवान अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करें। सभी पीसीआर व राइडर के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाए गए हैं। इसमें प्रत्येक गतिविधि का इंद्राज किया जाए।
चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों व बिना नंबर की गाड़ियों की बारीकी से जांच की जाए। बिना नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल तथा अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पीसीआर व राइडर्स पर तैनात जवान शिफ्ट में ड्यूटी पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेंगे।