{"_id":"644eca0fd817a03013079ab4","slug":"riddle-not-solved-whose-bullet-hit-karinde-rewari-news-c-17-1-138975-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नहीं सुलझी पहेली... कारिंदे को किसकी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नहीं सुलझी पहेली... कारिंदे को किसकी लगी गोली
Mon, 01 May 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की मुठभेड़ के दौरान तेजू पेट्रोल पंप के सेल्समैन जीतपुरा निवासी देवानंद की कनपटी पर लगी गोली आखिर किसकी पिस्तौल से चली है... यह अभी पहेली बना हुआ है। वहीं घायल सेल्समैन अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। सेल्समैन अभी तक बयान देने की स्थिति में भी नहीं आया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस सेल्समैन के सिर में गोली लगने की बात से ही इन्कार कर रही है। हालांकि पुलिस ने इसे जांच का विषय बताकर इस पर जांच कमेटी बैठा दी है। बता दें कि जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पिछले दो साल के दौरान पुलिस पर हमला करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कभी बो तस्करों से तो कभी अन्य मामलों के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ होती रही है। करीब दो साल पूर्व हत्या के मामले में एक आरोपी ने जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद ही धारूहेड़ा सीआईए के इंचार्ज की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अपहरण के आरोपियों को पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में 12 घंटे से अधिक हो गए हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। रेवाड़ी सीआईए, बावल थाना पुलिस के अलावा अन्य पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। आशंका है कि आरोपी समीपवर्ती राजस्थान की ओर भाग गए हैं। पुलिस की टीमें राजस्थान के गांवों में भी डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
किसने मारी सेल्समैन के सिर में गोली
यहां बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सिर में गोली आखिर किसने मारी। आरोपियों ने या फिर उनका पीछा कर रही जींद सीआईए पुलिस की गोली लगने से सेल्समैन घायल हुआ है। घायल सेल्समैन अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा है, लेकिन रेवाड़ी पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सिर में गोली लगी है या फिर कुछ और मामला है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस को थी दो बंधकों की जानकारी
बता दें कि आरोपियों का पीछा कर रही जींद सीआईए को दो युवकों के बंधक बनाने की जानकारी थी। दोनों को मुक्त कराने के लिए ही पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी, लेकिन पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार हुए आरोपियों के बाद स्काॅर्पियाे की जांच की तो पाया कि उसमें जींद के ही चार युवकों को बंधक बनाया हुआ था। आरोपियों ने एक युवक के परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती की भी मांग की थी।
रविवार को लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। सेल्समैन को गोली लगने की बात संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है।