{"_id":"592b24124f1c1bdf15bdad11","slug":"rewari-youth-beat-shopkeepar-for-demand-monthly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथली देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट कर नकदी छीनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंथली देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट कर नकदी छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला कुतुबपुर में युवकों द्वारा मंथली न देने पर दुकानदार से मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है।
यहीं नहीं दुकानदार ने उक्त युवकों पर दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी गौरव ने बताया कि उसने करीब एक सप्ताह पहले कुतुबपुर में दुकान खोली है। शुक्रवार रात दुकान से कुछ दूरी पर ही रहने वाले चार-पांच युवक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दुकान खोलने के एवज में उससे हर महीने 10 हजार रुपये की डिमांड की। गौरव ने इससे मना किया तो सभी ने मिलकर उसे पीटा और जेब से हजारों की नकदी भी निकाल ली। यही नहीं आरोपियों ने दुकान मेें तोड़फोड़ भी की और फरार हो गए। सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का उपचार कराया। वहीं शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।