फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Traders protest against the loot, police announced a reward of 50 thousand on the accused

Rewari: लूट के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना, CM की फटकार पर पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया 50 हजार इनाम

Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
सार

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े व्यापारी से गन प्वाइंट पर लाखों का सोना और नकदी लूटा था। पीड़ित व्यापारी से एडीजीपी और एसपी मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने सीएम से मुलाकात करके सुरक्षा की गुहार लगाई। व्यापारियों ने बाजार बंद करके मोती चौक पर धरना दिया।

विज्ञापन
Rewari: Traders protest against the loot,  police announced a reward of 50 thousand on the accused
धरने पर बैठे व्यापारियों को समर्थन देने पहुंचे रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी से गन प्वाइंट पर सोना लूटने के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पुलिस को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


एक विवाह समारोह में शामिल होने रेवाड़ी पहुंचे सीएम से व्यापारियों ने मुलाकात करके सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद सीएम ने एसपी को आदेश दिए कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके रिकवरी करें। सीएम की फटकार के बाद साउथ रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक डाॅ. एम रविकिरण और एसपी दीपक सहारण पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे। उधर, घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सुबह से ही बाजार बंद रखकर मोती चौक पर धरना दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
शहर के मुसदीलाल-बोदनलाल जैन फर्म का सर्राफा बाजार में ज्वेलरी का शोरूम है। शुक्रवार को मालिक मनीष जैन शोरूम पर बैठे थे। इसी दौरान नकाबपोश युवक हेलमेट लगाकर शोरूम पर पहुंचा और मनीष जैन पर पिस्तौल तानकर कहा कि जितना भी सोना और नकदी है तुरंत निकाल दे। मनीष ने करीब 30 लाख के सोने की गहने और 75 हजार रुपये निकालकर दे दिए। आरोपी ने ज्वैलरी और नकदी थैले में डाली और मनीष का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल पर भाग गया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने में मात्र एक ही मिनट का समय लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा : सुरक्षित माहौल के लिए विरोध जरूरी
दिनदहाड़े हुए घटना से शहर के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने शनिवार को प्रतिष्ठानों को बंद कर मोती चौक पर धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में दिनदहाड़े लूट होने लगी है, इससे खराब कानून व्यवस्था और क्या होगी। ऐसे तो व्यापार करना ही मुश्किल हो जाएगा। दर्जनों बार पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की जा चुकी है कि मोती चौक पर पुलिस बूथ बनाया जाए और बाजारों में गश्त बढ़ाई जाए, लेकिन ऐसा आज तक नहीं किया गया है। सरकार और प्रशासन को व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है।

जिन्होंने दुकान बंद नहीं की उनको भी सुनाई खरी खोटी
व्यापारियों ने मोती चौक से लेकर रेलवे चौक तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान जिस भी व्यापारी ने दुकान बंद नहीं की हुई थी उनको भी व्यापारियों ने खरी खोटी सुनाई। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि आज घटना एक व्यापारी के साथ हुई है कल को किसी के साथ भी हो सकती है। आज आप साथ नहीं देंगे तो कल आपका साथ कौन देगा। इसके बाद ज्यादातर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

डीएसपी बाजार खुलवाने का करते रहे अनुरोध
कई बाजार के व्यापारी मोती चौक पर धरना देकर बैठे। व्यापारियों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल बरामद किया जाए। वहीं व्यापारियों को समझाकर बाजार खुलवाने के लिए डीएसपी अमित भाटिया व सुभाष चन्द्र पहुंचे, लेकिन मार्केट पूरा दिन बंद रही। व्यापारियों ने बाजार में पुलिस बूथ और दो राइडर की व्यवस्था करने की मांग रखी। डीएसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस की 4 टीम लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुछ कॉल डिटेल्स भी खंगाली है, जिससे बदमाशों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

विधायक चिरंजीव राव ने दिया समर्थन
रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव ने भी मोती चौक पर पहुंचकर व्यापारियों का बाजार बंद का समर्थन किया और मौके से एसपी रेवाड़ी को फोन कर इस लूट में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। विधायक ने बताया के हालांकि एसपी ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था कोमा में जा चुकी है जिससे महिला, व्यापारी, दलित और आमजन का जीना मुश्किल हो रहा है।

बाजार बंद कराने के दौरान आपस में भिड़े व्यापारी
मोती चौक पर धरना प्रदर्शन करने के बाद सभी व्यापारियों ने खुली हुई दुकानों को बंद कराने का निर्णय लिया। इस दौरान गोकल बाजार में कुछ दुुकानदारों ने दुुकान खोली हुई थी। उन्हें माइक के माध्यम से बंद करने को कहा जा रहा था। इससे गुस्साए कुछ दुकानदारों और व्यापारियों के बीच आपस में नोकझोंक भी हुई। इसके व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते आगे बढ़ गए।

व्यापारी बोले - खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे
शहर में लगभग पांच साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मरम्मत के अभाव में अब ये खराब होकर बंद पड़े हैं। शहर में महत्वपूर्ण बाजार में सीसीटीवी कैमरे होने ही चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। कोई आपराधिक घटना होती है तो तुरंत उस पर लगाम लगाई जा सके। - अभिषेक झांब, व्यापारी।

शहर के मोती चौक पर करीब पांच साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मुश्किल से डेढ़ या दो महीने ही चले होंगे इसके बाद कैमरे खराब हो गए। सांसद कोष द्वारा लगाए गए कैमरे की प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। नप व पुलिस विभाग के सहयोग से लगाए गए कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं। - कमल बत्रा, प्रधान, सर्राफा बाजार।

सांसद कोष द्वारा लगाए गए कैमरे बंद पड़े हैं। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पांच साल पहले लगाए गए कैमरे को सिटी थाने से जोड़ा गया था, लेकिन इसका कोई परिणाम सामने ही नहीं आया। सुरक्षा को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। - नीरज सोनी, संरक्षक, स्वर्णकार एसोसिएशन।

बाजार में लगाए गए सीसीटीवी काफी सालों से बंद पड़े हैं। अब तो हम सभी दुकानदारों को अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे। आए दिन बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर अपराधी वारदात को अंजाम देता है। किसी की जेब कट रही है और किसी का सामान चोरी हो रहा है। चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री बाजार में आए थे। उन्होंने सांसद कोष से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मंजूरी दी थी। अब उनका हाल बदहाल हो रहा है। - रामचंद्र अग्गी, प्रधान, कटला बाजार।


जांच एसआईटी को सौंपी
सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स से लूट के मामले में डीएसपी अमित भाटिया की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में सीआईए इंचार्ज रेवाड़ी, सीआईए इंचार्ज धारूहेड़ा व प्रबंधक थाना रेवाड़ी के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इस मामले में (एसटीएफ) स्पेशल टास्क फोर्स हरियाणा की भी नियुक्ति की गई है। वह भी इस संबंध में जांच कर रही है। -दीपक सहारण, एसपी रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed