फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari to Chandigarh journey will now take three hours, Ajmer Delhi Vande Bharat train approved

यात्रियों को राहत: रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर अब 3 घंटे में होगा तय, अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन मंजूर

Thu, 16 Nov 2023 07:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Nov 2023 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा।

विज्ञापन
Rewari to Chandigarh journey will now take three hours, Ajmer Delhi Vande Bharat train approved
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी से सीधा संपर्क बंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को मिलेगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी। चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी सहित सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा।
विज्ञापन


राव ने कहा कि रेल यात्री की ओर से चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव की पुरानी मांग रही है, उनकी मांग बंदे भारत के जरिए पूरा करने के साथ अन्य ट्रेन ऑन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed