फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari's daughter-in-law Preeti got the name of both the sides by getting 449th rank

रेवाड़ी की बहू प्रीति ने 449वीं रैंक हासिल कर किया दोनों पक्षों का नाम रोशन

Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rewari's daughter-in-law Preeti got the name of both the sides by getting 449th rank
वर्ष 2016 में जीएसटी निरीक्षक के लिए चयनित होकर बेंगलूरू में कार्यरत रेवाड़ी के उत्तम नगर निवासी ऋषिपाल विश्वकर्मा की पुत्रवधू प्रीति विश्वकर्मा ने अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 449वीं रैंक हासिल कर अपने ससुराल रेवाड़ी और पीहर फरीदाबाद का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रीति का कहना है कि वह संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर अत्यंत प्रसन्न है। इसे पहले प्रीति ने आईबीएम इंडिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर अपनी इंटेलीजेंसी का परिचय देकर चयन कराया और वर्तमान में वे इसी पद पर बेंगलूरू में कार्यरत हैं। दो साल पहले जब उन्होंने ये परीक्षा देने की सोची तो एक बहुत बड़ा संकल्प लेकर आगे बढ़ने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी वर्तमान जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भी दिन में औसतन 5-6 घंटे पढ़ाई की और यह सफलता हासिल कर पाई। उनका कहना है कि इसमेें उनके परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने अपनी सफलता के लिए विशेष तौर पर श्रेय अपने पति रवि विश्वकर्मा को देते हुए कहा कि जो लोग परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उनको मैं यही संदेश देना चाहती हूं कि अगर आप इमानदारी से प्रयास करें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। मेरे ख्याल में परीक्षा के लिए उत्तर लेखन का अभ्यास बहुत जरूरी है और शायद इसी ने मेरे हित में काम किया। मैंने लेखन में इंस्टीट्यूट की मदद ली और अपने टाइम मैनेजमेंट तथा क्वालिटी का सही प्रबंधन कर पाई। प्रीति ने कहा कि इंस्टीट्यूट मुझे मेरी कमजोरी के बारे में सदैव गाइड करते रहे और मैं उसकी पालना करती रही। अंत में उन्होंने सफलता का मंत्र यही बताया कि अगर आप इमानदारी से मेहनत करते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed