फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Roadways bus collided with a trolley standing on the roadside

Rewari: सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई रोडवेज बस, आठ यात्री घायल, बस और ट्राला के चालक मौके से फरार

Tue, 22 Nov 2022 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 08:19 PM IST
सार

पावटा के पास किलोमीटर के हिसाब से चलने वाली रेवाड़ी डिपो की बस की ट्राले से टक्कर हुई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस और ट्राला के चालक मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Rewari: Roadways bus collided with a trolley standing on the roadside
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे राजस्थान के पावटा के समीप रोड पर खड़े ट्राला व रेवाड़ी डिपो की बस की टक्कर हो गई, जिसमें 8 सवारियां घायल हो गईं, जिसमें रेवाड़ी के दो यात्री गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस और ट्राला के चालक मौके से फरार हो गए। बाद में सवारियों को परिचालक मंजीत ने दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेवाडी डिपो में किलोमीटर के हिसाब से चलने वाली एक मंगलवार शाम को जयपुर से रेवाड़ी आ रही थी।  पावटा के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से बस की भिड़ंत हो गई। हआसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर कोटपूतली व जयपुर की अस्पतालों में भिजवाया। घायलों में रेवाड़ी निवासी पवन कुमार, आशुतोष, धीरज, कोमल, बिमला व कोटपूतली निवासी ममता व नव्या व बहरोड निवासी सिंहराम शामिल हैं। रेवाड़ी निवासी पवन व आशुतोष की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed