फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Ringas special train will operate from March 11

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन का 11 मार्च से होगा संचालन

Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rewari-Ringas special train will operate from March 11
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से खाटू श्यामजी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। दरअसल, इन दिनों खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। यह व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि भीड़ का सामना न करना पड़े। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 11 मार्च से 22 मार्च तक (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 11 मार्च से 22 मार्च तक (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में द्वितीय साधारण श्रेणी के 8 और 2 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed