फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari rape case accused arrest

जमकर शराब पी थी सिपाही ने, गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम से भी भिड़ा

Sun, 28 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
rewari rape case accused arrest
स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों से दुष्कर्म करने के आरोपी हेड कांस्टेबल अनिल भारद्वाज को जब पुलिस टीम गिरफ्तार करने गई तो वह उनसे भिड़ गया और हाथापाई पर उतर आया था। वह शराब के नशे में धुत था। महकमे से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को दबाए हुए थी। इस बाबत पुलिस अधिकारी अब भी खुलकर न तो सामने आ रहे हैं और न ही कुछ बोलना उचित समझ रहे हैं। पुलिस विभाग अभी तक यह भी नहीं बता पाया कि आखिर पश्चिम बंगाल की लड़कियों को पुलिस ने किस आरोप में उठाया था। शनिवार को सिपाही समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी में गुरुवार की देर रात रेवाड़ी पुलिस का हेड कांस्टेबल अनिल भारद्वाज, होमगार्ड जितेंद्र व उनका एक दोस्त धर्मेंद्र स्पा सेंटर में काम करने वाली दो लड़कियों के घर पहुंचे और उनको उठा लिया। तीनों ने रात में ही एक होटल में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस इस मामले को छिपाए हुए थी, लेकिन लड़कियों ने उसी रात तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस विभाग सकते में आ गया। इसके बाद आनन-फानन में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। तीनों जब लड़कियों को लेने पहुंचे तो वे पीसीआर में थे इसलिए पुलिस की गाड़ी देख कर कालोनी वालों ने भी कोई आपत्ति नहीं की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार शाम चार बजे मीडिया से बचाते हुए अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के रिमांड की मांग नहीं की इसलिए कोर्ट ने उन्हें गुरुग्राम जिले की भोंडसी जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल गुपचुप तरीके से करवा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात आरोपी हेड कांस्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र व उनके तीसरे साथी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था। कानूनी जानकारों के मुताबिक रिमांड न मांगने का मतलब है कि आरोपियों से पूछताछ पूरी हो चुकी है और पुलिस ने केस की सारी कड़ियां जोड़ ली हैं। मसलन आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल प्राइवेट गाड़ी बरामद की जा चुकी है, होटल स्टाफ से आरोपियों की शिनाख्त करवाई जा चुकी है। दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में तीन आरोपियों से महज 24 घंटे में पूछताछ पूरी कर लेने वाली रेवाड़ी पुलिस की भूमिका इसलिए भी सवालों के घेरे में है क्योंकि उसका कोई अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारी यह भी नहीं बता रहे हैं कि इस केस में किस आरोपी का क्या रोल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed