{"_id":"641f2da383e59563f3016f57","slug":"rewari-police-got-40-new-motorcycles-now-security-system-will-be-stronger-rewari-news-c-17-1-103812-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी पुलिस को मिली 40 नई मोटरसाइकिल, अब सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी पुलिस को मिली 40 नई मोटरसाइकिल, अब सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Sat, 25 Mar 2023 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में नई राइडर मोटरसाइकिलों को रवाना करते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस को 40 नई राइडर मोटरसाइकिल मिली हैं। पुलिस लाइन में दक्षिण रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डाॅ. एम रवि किरण ने झंडी दिखाकर मोटरसाइकिलों को रवाना किया। पुलिस मुख्यालय से नई मोटरसाइकिल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। सभी मोटरसाइकिलों को निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने के कार्य में लगाया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अमित भाटिया और उप पुलिस कोसली मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डाॅ. एम रवि किरण ने बताया कि पुलिस द्वारा क्राइम हॉट स्पॉट एरिया को चिन्हित कर लिया गया है। इसके अलावा सुनसान इलाके और ऐसे इलाके जो ईआरवी/पीसीआर की पेट्रोलिंग के दायरे में नहीं आते हैं, इन राइडर्स को उन्हीं इलाकों में तैनात किया गया है। नए राइडर्स का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और जनता के बीच पुलिस की दृश्यता बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि राइडर्स लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगे और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम करेंगे। सभी नए रायडर्स को ज्यादातर नए इलाकों में तैनात किया है। नई राइडर्स में सायरन, लाइट आदि सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।