{"_id":"69332b88c8a76b6eb2043edc","slug":"rewari-police-became-a-support-for-the-needy-in-the-cold-rewari-news-c-198-1-rew1001-229942-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठंड में जरूरतमंदों के लिए रेवाड़ी पुलिस बनी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठंड में जरूरतमंदों के लिए रेवाड़ी पुलिस बनी सहारा
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठंड के मौसम में जहां अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं, वहीं रेवाड़ी पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का शानदार उदाहरण पेश किया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिले में चल रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत विशेष अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चैकिंग, पेट्रोलिंग और कॉम्बिंग की। इसी दौरान प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय कुमार और प्रबंधक थाना मॉडल टाउन निरीक्षक रतन लाल की टीम ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से झुग्गी-बस्तियों में ठंड से जूझ रहे लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए।
पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन जगहों का दौरा किया जहां लोग बिना किसी सुविधा के खुले में ठंड सह रहे थे। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में कई लोग आवश्यक संसाधनों से वंचित रहते हैं, ऐसे में इस तरह के सेवा अभियान उनके लिए राहत का काम करते हैं। कंबल वितरण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जरूरतमंदों की समस्याओं को जाना और उन्हें आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया।
ठंड में सिकुड़कर बैठे लोगों के चेहरे पर जब पुलिस ने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाए तो राहत और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं एसपी रेवाड़ी ने अपील की है कि नागरिक नशा बेचने, जुआ खिलाने या अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें।
समाजसेवी संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे उन लोगों की पहचान करें जो खुले में रहते हैं और उन्हें कंबल, भोजन और पानी की व्यवस्था में प्रशासन के साथ सहयोग करें।