{"_id":"6724988e422e103a290ce329","slug":"rewari-police-arrested-two-accused-while-taking-action-against-those-selling-illegal-firecrackers-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पुलिस की अवैध पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 31 किलोग्राम विस्फोटक पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: पुलिस की अवैध पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 31 किलोग्राम विस्फोटक पटाखे बरामद
Fri, 01 Nov 2024 02:29 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:29 PM IST
सार
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी जयभगवान व चेतन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी जय भगवान व गांव गुमिना निवासी चेतन के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए है। दरअसल, गत 31 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि खोरी बस स्टैंड़ मार्किट में जयभगवान निवासी गांव राजपुरा इस्तमुरार व चेतन निवासी गांव गुमिना सरेआम मार्किट में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं। तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम जय भगवान व चेतन बताया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी जयभगवान व चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन