फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari police arrested three accused involved in armed robbery at four petrol pumps on Delhi-Jaipur Highway

Rewari News: चार पेट्रोल पंपों पर लूट के तीन आरोपी राजस्थान से काबू, स्विफ्ट कार भी बरामद

Sat, 17 Dec 2022 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 01:43 PM IST
सार

वारदात का मुख्य आरोपी अजय उर्फ मोटा पर लूटपाट, हत्या सहित अन्य केस दर्ज हैं। उस पर राजस्थान के सीकर में मर्डर व गुरुग्राम में लूटपाट व रोहतक व झज्जर आदि जिलों में आर्म्स व लड़ाई के केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Rewari police arrested three accused involved in armed robbery at four petrol pumps on Delhi-Jaipur Highway
arrest - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 11 दिसंबर की रात को हथियारों के बल कर चार पेट्रोल पंपों पर हुई लूटपाट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के आबू रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने से चार दिन पहले आरोपियों ने पेट्रोल पंपों की रेकी की थी। कार को भी जयपुर से लूटा गया था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य अनुसंधान तकनीक की मद्द से खरखौदा निवासी रोहित जांगडा व जिला महेन्द्रगढ़ के गांव मोहनपुर निवासी विकास को राजस्थान के आबूरोड और जिला झज्जर थाना बादली जगतपुरा निवासी अजय उर्फ मोटा को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। यह अंतरराज्यीय गिरोह है। वारदात का मुख्य आरोपी अजय उर्फ मोटा पर लूटपाट, हत्या सहित अन्य केस दर्ज हैं। उस पर राजस्थान के सीकर में मर्डर व गुरुग्राम में लूटपाट व रोहतक व झज्जर आदि जिलों में आर्म्स व लड़ाई के केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय उर्फ मोटा को अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी रोहित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed