फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari on top in state in updating aadhaar card

Rewari News: आधार कार्ड अपडेट कराने में रेवाड़ी प्रदेशभर में टॉप पर

Wed, 29 Mar 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
rewari on top in state in updating aadhaar card
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक लेते उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार को जिला रेवाड़ी में आधार परियोजना की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आधार अपडेशन कार्य में रेवाड़ी जिला प्रदेशभर में प्रथम पायदान पर है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। जिला में अब तक 11487 आधार कार्ड अपडेट हो चुके हैं। इस अवसर पर यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के सहायक प्रबंधक विवेक शर्मा भी ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

डीसी ने निर्देश दिए कि वे आधार अपडेशन का शत प्रतिशत कार्य निर्धारित समय सीमा में करवाएं। वर्तमान में जिला में 1049446 आधार कार्ड धारक हैं, जिसमें से 11487 आधार कार्ड अपडेट हो चुके हैं। जिला में इस समय 64 टूल किट कार्यरत हैं। डीआईटीएस विभाग ने जिले में आधार नामांकन करने के लिए नामांकन एजेंसियों के रूप में जिला आईटी सोसायटी रेवाड़ी (2108) को ऑन-बोर्ड किया है, जिसके तहत कुल 18 ईसीएमपी किट काम कर रहे हैं। बैठक में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, सीटीएम संजीव कुमार, डीआईओ सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच, डिप्टी डीईओ कृष्ण बालवान व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed