फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, train, youth, old man, fall down

ट्रेन से गिरकर युवक और अधेड़ की मौत

Fri, 26 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rewari news, train, youth, old man, fall down
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
रेवाड़ी में दो अलग-अलग रेलवे रूट पर चलती ट्रेनों से गिरने के चलते एक युवक और अधेड़ की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मोर्चरी में रखवाने के  बाद शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

 दिल्ली से चलकर बीकानेर को जाने वाली ट्रेन से गिरकर करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। जांचकर्ता जीआरपी एएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से आ रही ट्रेन से डोहकी डाबड़ी स्टेशन के नजदीक एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया था। हादसे में ट्रेन के नीचे आने के कारण कटकर मौत हो गई। मृतक के शरीर पर सफेद लाइनदार गोल गले की टीशर्ट और काली पैंट थी। मृतक के पास शिनाख्त हेतु कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ बान्द्रा एक्सप्रेस से गिरा अधेड़, दम तोड़ा

वहीं बुधवार को चंडीगढ़ बान्द्रा एक्सप्रेस से लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति कुंड-काठुवास के बीच चलती ट्रेन से गिर गया था। गंभीर रूप से घायल को तुरन्त एम्बुलेंस से रेवाडी ट्रामा सेंटर लाया गया। कुंड स्टेशन मास्टर संजीव कुमार द्वारा जीआरपी को सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल के अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर नीली-लाल धारीदार सफेद रेडीमेड शर्ट और पैरों में डोरी से बंधा मटमैले रंग का पैंट और हुलिया देखते हुए मृतक मानसिक रूप से कमजोर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed