फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, syl, pujab, jammu, bus service, closed

एसवाईएल : पंजाब-जम्मू की सेवाएं बंद

Sat, 12 Nov 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
rewari news, syl, pujab, jammu, bus service, closed
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo

विज्ञापन
एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आते ही हरियाणा रोडवेज की रेवाड़ी डिपो से पंजाब और जम्मू को जाने वाली बसें रोक दी गई हैं। मामले को लेकर अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
वीरवार को एसवाईएल नहर का हरियाणा के पक्ष में निर्णय आते ही पंजाब और हरियाणा की राजनीति गर्मा गई। ऐसे में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए रेवाड़ी डिपो ने अपने यहां से जाने वाली तीनों बसे वीरवार से रद्द कर दी हैं। आगे भी ये कब शुरू की जाएंगी, इस बारे में भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी डिपो से प्रतिदिन तीन बसें पंजाब और जम्मू के लिए रवाना होती थी। ये बसें बैजनाथ, जालंधर और कटरा जाती थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ये बसें डिपो में खड़ी हैं। ऐसे में बसों से वैष्णो देवी तक जाने वाले यात्रियों को भी खासी परेशानी हो रही है। कई लोगों की यात्रा भी रुक गई है।
विज्ञापन


निर्देश नहीं है
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद आला अधिकारियों ने इन रूटों पर बसें रवाना करने के लिए मना कर दिया था। दो दिनों बसें बंद हैं। आगे के लिए अभी कोई निर्देश नहीं है। - भगत सिंह सांभरिया, मुख्य निरीक्षण, रेवाड़ी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed