फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, sales tax, market, raid

सेल टैक्स की छापामारी, बाजारों में हड़कंप

Sat, 12 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
rewari news, sales tax, market, raid
tax evasion

विज्ञापन
रेवाड़ी में सेल टैक्स विभाग द्वारा एक प्रतिष्ठान पर की गई छापामारी ने पूरे शहर के व्यापारियों में अफरा-तफरी मचा दी। ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि छापामारी की सूचना के महज आधे घंटे के भीतर ही मुख्य बाजारों के करीब सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों पर ताला लग गया। कारण 500-1000 की पुरानी करेंसी बंद होने के बाद कई दुकानों पर बड़ी तादाद में खरीद-बिक्री का काम चल रहा था। फिलहाल विभाग ने सर्विस टैक्स चोरी होने की शिकायत के बाद गोकल गेट के पास स्थित इलेक्ट्रिक शोरूम से दस्तावेज और बिल बुक कब्जे में लिए हैं। मिलान के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोकल गेट के पास एक इलेक्ट्रिकल शोरूम का व्यापारी सेल टैक्स की चोरी कर रहा। इस पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ईटीओ नीलरतन की अगुवाई में सेल टैक्स की टीम व्यापारी की शॉप पर पहुंची। टीम ने शोरूम की संबंधित दुकान और विभिन्न गोडाउन में रखे स्टॉक को चेक किया। स्टॉक चेकिंग (स्टॉक टेकिंग) के अलावा स्टॉक मिलान के लिए बिल बुक अपने कब्जे में लिया। इस दौरान कुछ गोडाउन और दुकानों मेें स्टॉक की जांच की गई।
विज्ञापन


खाता मिलान में पाई खामी तो बढ़ेगी परेशानी
कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर सेल टैक्स पांच फीसदी है। खामी पाए जाने पर तीन गुना सेल टैक्स वसूला जाता है। जिन आइटम पर 13 प्रतिशत के करीब है उनको जमा न करने पर टैक्स के साथ ही सामान की कीमत का 30 फीसदी अमाउंट जुर्माने के तौर पर वसूला जाता है। अगर गोकल गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के रिकॉर्ड की जांच की जाती है तो निश्चित रूप से परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़े प्रतिष्ठानों पर रिकॉर्ड चेक की उड़ी अफवाह
एक दुकान पर जांच के दौरान ही शहर के ज्वैलर्स, सर्राफा और जीवली बाजार, अनाज मंडी आदि पर बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों पर छापामारी की अफवाह कुछ ही देर में सभी बाजारों में फैल गई। सूचना थी कि पुरानी बिल बुक पर बिल बनने की सूचना पर विभाग चेकिंग कर रही है। कहीं विजिलेंस तो कहीं इनकम टैक्स की रेड की सूचना पहुंची। आनन-फानन में शहर के सर्राफा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, गुड़ बाजार, बूरा बाजार, गोकल गेट मार्केेट, पंजाबी मार्केट, बजाजा बाजार, जीवली बाजार, बारा हजारी मार्केट समेत सभी बड़े प्रतिष्ठानों पर ताला लग गया।

बैक डेट में बिल बना रहे कई व्यापारी
500 और 1000 रुपये की पुरानी करेंसी बंद होने के बाद जहां व्यापारियों का धंधा ठप हुआ, वहीं अपने कालेधन को सफेद करने की कवायद भी शुरू हो गई। जिले के कई व्यापारियों ने बैक डेट में (8 नवंबर से पहले) के बिल जमकर बनाए हैं। कराधान निरीक्षक जयवीर यादव ने बताया कि भविष्य में भी विभाग की नियमित कार्रवाई के तहत सेल टैक्स चोरी रोकने के लिए जांच जारी रहेंगी।


गोकल गेट के पास इलेक्ट्रिकल शॉप पर की गई जांच विभाग की नियमित जांच में से ही थी। शॉप के दस्तावेज चेक करने के लिए अंडर टेकिंग में लिया है। जांच के बाद ही सेल टैक्स चोरी हुआ है या नहीं इसका पता चल सकेगा। खामी पाए जाने पर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। - नीलरतन, ईटीओ, आबकारी एवं कराधान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed