फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, road, accident, dead

अलग- अलग सड़क हादसों में पांच मौत

Sat, 26 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 26 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
rewari news, road, accident, dead
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार पर रेवाड़ी में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गईं। पुलिस ने सभी मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद ज्ञात और अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित बावल थाना क्षेत्र के गांव शाहपुरा के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। गांव प्राणपुरा निवासी दिलीप(26) व उसका साथी असलम दुल्हंडी के दिन दोपहर के समय घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुरा के निकट उनकी बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से दुकानदार की मौत
गांव मायण निवासी सुखबीर सिंह ने चिराहड़ा में दुकान खोल रखी थी। होली के दिन शाम के समय वह घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को टींट गांव के निकट सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत
दिल्ली रोड स्थित गुप्ता मेटल के निकट साइकिल सवार एक व्यक्ति को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव कालाका निवासी 50 वर्षीय डालचंद ने दिल्ली रोड पर पेंटर की दुकान खोली हुई थी।


फ्लाईओवर पर पड़ा मिला शव
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित संगवाड़ी के निकट फ्लाईओवर पर एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कसौला थाना पुलिस ने बताया कि धुलेंडी के दिन सुबह के समय 35 वर्षीय व्यक्ति हाईवे पर सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed