{"_id":"57b0bc094f1c1bd66b6eaf31","slug":"rewari-news-raksha-bandhan-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के बाद तख्ता पलट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के बाद तख्ता पलट की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी में रक्षाबंधन के बाद नगर परिषद में एक बार फिर तख्ता पलट की तैयारी है। इसके लिए 19 पार्षदों ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में बैठक कर नगर परिषद की प्रधान शकुंतला भांडोरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास करने की बिसात बिछा ली है। कथित रूप से दो अन्य पार्षदों ने जिले से बाहर होने के कारण 19 पार्षदों की बात को समर्थन दिया है। विरोधी खेमे की मानें तो इस बार नप चेयरपर्सन की सीट सरकनी तय है। खास बात यह है कि इस गुप्त बैठक में कांग्रेस समर्थित एक वरिष्ठ पार्षद भी पांच मिनट के पहुंची थीं।
कोरम पूरा करने के लिए जोड़तोड़
नगर परिषद में कुल 31 पार्षदों की सीट है। इनमें से 19 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के लिए बनाई जा रही रूपरेखा के दौरान मौजूद थे। दो अन्य पार्षदों ने फोन पर अविश्वास प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया। अब अविश्वास प्रस्ताव के लिए कोरम पूरा करने की जोड़तोड़ अंतिम रूप में है।
डीसी के सामने 19 अगस्त को पेश होने की तैयारी
अगर सब कुछ ठीक रहा तो 19 अगस्त को सभी विरोधी खेमे के पार्षद शहर के बाहर इकट्ठे होंगे। वहीं से डीसी डॉ. यश गर्ग को अविश्वास प्रस्ताव सौंपने जाएंगे। सभी की मौजूदगी देखने के बाद डीसी अगली डेट देंगे जहां अविश्वास प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले हो चुकी है नाकाम कोशिश
करीब एक साल से ज्यादा समय पहले शहर के गोपाल देव चौक के पास स्थित निजी होटल में शकुंतला भांडोरिया के विरोधी खेमे के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक की थी। देर शाम तक चली बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव दो-तीन वोटों के न होने के चलते रह गया था।