फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, high speed, dumper, pickup, hit, one, dead

तेज रफ्तार डंपर और पिकअप की टक्कर, एक की मौत

Tue, 27 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
rewari news, high speed, dumper, pickup, hit, one, dead
file image - फोटो : अमर उजाला
कोसली में कोसली-कनीना मार्ग पर गांव झाल के पास तेज रफ्तार डंपर और पिकअप कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक नारनौल का रहने वाला था और जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार भी बताया जा रहा है। वहीं चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार नारनौल निवासी मुकेश गुप्ता जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार था। मंगलवार को वह अपनी पिकअप को लेकर कनीना की ओर से लेकर जिले में किसी काम से आया था। अभी वह कोसली-कनीना रोड पर गांव झाल के पास ही पहुंचा था कि कोसली कि तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर और उसकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकेश ने पिकअप को काफी बचाने की कोशिश की लेकिन वह डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर से टकराने के बाद पिकअप पेड़ से टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी के बीच गंभीर रूप से घायल मुकेश फंस गया।
विज्ञापन


फंसा रहा मुकेश, तमाशबीन बने रहे लोग
डंपर और पिकअप की टक्कर होने के बाद पिकअप आगे की ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। यही नहीं उसके अंदर बैठा मुकेश भी क्षतिग्रस्त पिकअप में पूरी तरह फंस चुका था और बुरी तरह घायल था। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे तो हुए लेकिन किसी ने मुकेश को बाहर निकालने की कोशिश नहीं की। तमाशबीनों के बीच काफी देर तक रक्तस्राव होने के चलते मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर कब्जे में लिया
मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर पहचान नारनौल निवासी के रूप में हुई। साथ ही पता चला कि मृतक जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
-ब्रह्मजीत सिंह, चौकी प्रभारी, नाहड़ पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed