{"_id":"578143194f1c1bb65b7f9bd0","slug":"rewari-news-crime-railway-station-dead-body-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेवाड़ी में बावल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक(22)का शव मिला। शिनाख्त न होने के चलते जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जांचकर्ता जीआरपी एसआई बृजेश कुमार ने बताया कि बावल स्टेशन के एएसएम ने दोपहर 3 बजे सूचना दी कि एक युवक स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जांच करने पर युवक मृत मिला। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर कुछ गुदा हुआ है। वहीं उसके शरीर पर नीली जींस व मटियाला रंग की लाइनदार शर्ट पहनी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।