फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari News,corona active case

9990 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट लंबित

Mon, 30 Nov 2020 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rewari News,corona active case
नागरिक अस्पताल स्थित कोविड जांच लैब में पहले एलटी संक्रमित होने व अब छुट्टी के चलते जांच रिपोर्ट में देरी हो रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 टीमें तैनात कर सात घंटे के अंदर 9 हजार कोरोना सैंपल लिये गये थे। इसके चलते लैब में 9990 सैंपल रिपोर्ट लंबित पड़ी हुई हैं। सोमवार को भी जिले में 61 कोविड नये मरीज मिले, जबकि 82 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार तक कुल 126315 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10377 कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9867 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 60 मरीजों की मौत हो चुकी। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 450 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 10377 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 43 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती व 407 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 61 नए मरीजों में 35 रेवाड़ी शहर, 18 धारूहेड़ा, 2-2 बावल, रालियावास व भाड़ावास, एक-एक केस कोसली व गोकलगढ़ से संबंधित है। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि कोराना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग बेहद जरूरी है, सतर्कता के बल पर ही कोरोना से बचा जा सकता है। इसके लिए सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed