{"_id":"5862ba1b4f1c1b132ceeb461","slug":"rewari-news-chc-phc-free-bus-pass-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी, पीएचसी में आने जाने के लिए फ्री बस पास देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी, पीएचसी में आने जाने के लिए फ्री बस पास देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
file image
रेवाड़ी में आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित ऑल इंडिया यूटीयूसी की बैठक मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान तारावती ने की। जिसमें सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन की सचिव सुषमा ने बताया कि हम आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं की देखरेख, नवजात शिशुओं की देखभाल, नसबंदी, नलबंदी सहित कई काम करती हैं। पूरे समय काम करने के बाद भी उन्हें पूरा मेहनताना नहीं मिलता। उन्होंने न्यूनतम वेतन 14 चौदह हजार रुपये करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने, ग्राम से सरकारी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में आने जाने के लिए फ्री बस पास देने की मांग की। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता प्रांतीय सलाहकार राजेंद्र सिंह, ऑल इंडिया यूटीयूसी जिला सचिव बलराज, ऑल इंडिया कृृषक खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव रामकंवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा के सदस्य राजेश्वरी, आंगनबाड़ी प्रधान तारा देवी, सचिव कृष्णा यादव व आशा कार्यकर्ता सुदेश, संतोष, पूनम, मीना, अनिता, सरोज, इंदू, कविता, शोमलता, नरकेश, पप्पी, बबली, संतोष, प्रधान राजबाला आदि मौजूद रहे।