{"_id":"5830ae164f1c1b5c568fe24d","slug":"rewari-news-cash-bank-employee-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश देने से इंकार किया तो बैंककर्मियों को बनाया बंधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश देने से इंकार किया तो बैंककर्मियों को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के चिल्हड़ गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शनिवार को कैश देने से इंकार से गुस्साए उपभोक्ताओं ने पांच बैंककर्मियों को ही बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने आकर उन्हें छुड़वाया और लोगों को शांत किया।
चिल्हड़ स्थित पीएनबी की शाखा में पिछले चार दिनों से पर्याप्त राशि नहीं पहुंच रही है। इस शाखा में गांव चिल्हड़, धनौरा, करावरा मानकपुर, जैतपुर, रहणवा, खलीलपुर, खेतियावास, जाट भुरथल, घीलावास, जाट सायरवास, जाटी सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का खाता है। शनिवार को भी लोग कैश के लिए लाइन लगाए खड़े हुए थे। सुबह दस बजे बैंक खुलते ही स्टाफ ने लाइन में लगे लोगों से कैश नहीं होने की बात कहकर वापस लौटने के लिए कहा। इतना कहते ही ग्रामीण भड़क गए तथा हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बैंक के अंदर ही बंद कर बाहर से शटर बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे है। एक घंटे बाद ही कैश नहीं होने की बात कह वापस लौटा दिया जाता है। ग्रामीणों ने बैंककर्मी तबीर सिंह, कुलदीप यादव और महिला कर्मचारी स्वेता चुग के साथ दो अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया तथा बैंक की शटर लगा दी। सूचना पर रोहडाई थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। बाद में समझाइश के बाद बैंक खोल दिया।
- ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर बैंक बंद कर कुछ देकर बैंक कर्मियों को वहीं रोक लिया। बाद में मामला शांत कर बैंक खुलवा दी।
बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, रोहड़ाई