{"_id":"592b23634f1c1bd657bda7b0","slug":"rewari-mla-s-gunner-and-driver-injured-in-roadrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में विधायक सोते रहे, ड्राइवर और गनर को बदमाशों ने पीटा-लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में विधायक सोते रहे, ड्राइवर और गनर को बदमाशों ने पीटा-लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र के गांव मनेठी के पास कार सवार युवकों ने नारनौल से भाजपा विधायक ओमप्रकाश एडीओ की मौजूदगी में उनके ड्राइवर और गनर से मारपीट कर 12 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर करीब 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय विधायक कार की पिछली सीट पर सो रहे थे।
जानकारी के अनुसार, नारनौल विधायक ओमप्रकाश एडीओ गनर छोटे लाल और ड्राइवर जयपाल के साथ दिल्ली से रेवाड़ी होकर नारनौल जा रहे थे। माजरा बस स्टैंड के पास दो कार उनकी गाड़ी के पीछे लग गई। ड्राइवर जयपाल के अनुसार उसने युवकों को पीछा करते देखा तो गाड़ी की गति तेज कर ली। युवकों ने मनेठी मोड़ पर गांव के पास ओवरटेक कर कार रुकवा ली।
इसके बाद युवकों ने पहले जयप्रकाश और विरोध करने पर विधायक के गनर को पीटा। जयप्रकाश के पास से 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित जयप्रकाश ने खोल थाना क्षेत्र की कुंड चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मनेठी मोड़ पर नारनौल विधायक की गाड़ी को रोककर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना लूट के इरादे से हुई या रंजिश थी, इसका पता लगाया जा रहा है। बयानों के अनुसार जिस वक्त घटना हुई विधायक कार में सो रहे थे। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
- भागीरथ, चौकी प्रभारी, कुंड पुलिस चौकी
मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- सुनील, पीए विधायक