फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari MLA raised the issue of waterlogging and AIIMS in the city

शहर में जलभराव और एम्स के मुद्दे को रेवाड़ी विधायक ने उठाया

Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rewari MLA raised the issue of waterlogging and AIIMS in the city
रेवाड़ी। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विधायक चिरंजीव राव ने एक बार फिर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मंगलवार के दिन चिरंजीव राव ने प्रश्न किया कि रेवाड़ी में बारिश के जल निकासी के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश में 2014 से भाजपा की सरकार बनी है, तब से तो रेवाड़ी में बारिश के पानी की निकासी के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। जबकि पिछली योजना में डॉ. बनवारी लाल जन स्वास्थ्य मंत्री थे, उन्होंने सरकार से स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की। वहीं धारूहेड़ा के दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को फिर विधायक ने सदन में आवाज उठाई। इसके बाद विधायक चिरंजीव राव ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को भी उठाया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के साथ पक्षपात हो रहा है। दक्षिणी हरियाणा अभी तक एम्स का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। वहीं मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, सैनिक स्कूल, ब्वायज कॉलेज, सामान्य अस्पताल की बिल्डिंग सहित अन्य कार्य अभी तक अधूरे हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार में नहर महीने में 15 से 20 दिन तक आती थी। वहीं अब नहर मात्र एक सप्ताह ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed