{"_id":"68b24ea069b63a10e00750d7","slug":"rewari-haryana-minister-aarti-rao-became-a-single-mother-through-surrogacy-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: हरियाणा की मंत्री आरती राव सरोगेसी से बनीं सिंगल मदर, नाना की विरासत को आगे बढ़ाएगा बेटा जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: हरियाणा की मंत्री आरती राव सरोगेसी से बनीं सिंगल मदर, नाना की विरासत को आगे बढ़ाएगा बेटा जयवीर
Sat, 30 Aug 2025 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:36 AM IST
सार
आरती ने बेटे का नाम जयवीर सिंह रखा है। माना जा रहा है जयवीर अपने नाना केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
आरती राव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सरोगेसी से सिंगल मदर बन गई हैं। उनका बेटा तीन माह का हो गया है। आरती ने बेटे का नाम जयवीर सिंह रखा है। माना जा रहा है जयवीर अपने नाना केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के परिवार ने आरती के सरोगेसी से सिंगल मदर बनने की सूचना सार्वजनिक नहीं की है। मंत्री के पीए नवीन यादव ने सरोगेसी से आरती के सिंगल मदर बनने की पुष्टि की है। जयवीर सिंह का लालन-पालन मंत्री आवास पर हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की दो बेटियां हैं। आरती राव बड़ी बेटी हैं। उन्होंने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में अटेली विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।
विज्ञापन
नायब सैनी सरकार में आरती इस समय प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री हैं। छोटी बेटी का नाम भारती राव है। भारती दो बेटों की मां हैं। वह राजनीति व सुर्खियों से दूर रहती हैं। बड़ी बेटी आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही हैं।
विज्ञापन
सिंगल मदर बनने से पहले कोर्ट से ली थी अनुमति
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री आरती ने सरोगेसी से सिंगल मदर बनने के लिए पहले कोर्ट से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद ही पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। करीब 3 माह पहले आरती राव के घर बेटे के तौर पर खुशियां आईं। राव तुलाराम की पांचवीं पीढ़ी के तौर पर अब राव जयवीर सिंह होंगे।
- आरती के दादा राव बीरेंद्र सिंह मार्च 1967 में हरियाणा के दूसरे सीएम बने थे। राव बीरेंद्र की सियासी बिरासत को उनके बेटे राव इंद्रजीत ने संभाला। इंद्रजीत के भाई भी राजनीति में उतरे लेकिन ज्यादा सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन