फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Fire broke out at six places due to fireworks on Diwali, loss worth lakhs

Rewari: दिवाली पर आतिशबाजी से छह जगह लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 01 Nov 2024 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 07:10 PM IST
सार

आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Rewari: Fire broke out at six places due to fireworks on Diwali, loss worth lakhs
शहर में एक जगह लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। गुरुवार की रात शहर के आजाद चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और बीएमजी मॉल के समीप मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर समेत छह गांवों में कड़बी और ईंधन में आग लग गई। इससे लाखाें रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन


शहर के आजाद चौक निवासी अनिल सैनी ने आनंद नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान की है। रात करीब दस बजे पटाखे की चिंगारी से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के घरों के लोग सड़कों पर आ गए। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। बताया जाता है कि दुकान के पीछे कबाड़ का सामान था। पटाखों की चिंगारी से कबाड़ में आग लग गई। आग की लपटें दुकान में चली गईं।
विज्ञापन


वहीं शहर के बीएमजी माल के समीप नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंट (एमआरएफ सेंटर) में भी रात करीब 11 बजे पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। यहां पूरा इलाका घनी आबादी वाला है। आग की लपटें देखकर दहशत फैल गई। सूचना दमकल केंद्र को दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पशुचारा और ईंधन में लगी आग
दिवाली की रात ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पटाखों के कारण आग लगने की घटनाएं हुईं। गांव प्राणपुरा में पहाड़ के उपर, दड़ौली फतेहपुरी में, झज्जर पुल के पास, लिसान में, दखोरा में, पटौदी रोड पर नया गांव व जौनावास आदि गांवों में पशुचारे और ईंधन में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण लाखों रुपये का पशुचारा आग की भेंट चढ़ गया।


दिवाली की रात कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। जहां-जहां आग लगने की सूचना मिली थी, वहां आग बुझाई गई। जिले में कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। लोगों से अपील है कि पटाखे खुले स्थान पर जाकर चलाएं जहां पर किसी भी प्रकार की कोई हानि न हो।- मामचंद शर्मा, दमकल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed