फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari fighter pilot Siddharth Yadav martyred in Jaguar crash in Jamnagar Gujarat

गुजरात में जगुआर क्रैश: हरियाणा का लाल शहीद, 23 मार्च को हुई थी सिद्धार्थ की सगाई, इसी साल थी शादी

Thu, 03 Apr 2025 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 06:38 PM IST
सार

गुजरात में एयरफोर्स के जगुआर क्रैश में हरियाणा के लाल की शहादत हुई है। रेवाड़ी के सिद्धार्थ यादव की शहादत से गांव में मातम छाया हुआ है। सिद्धार्थ बीते सप्ताह छुट्टी पर आए थे और 23 मार्च को उनकी सगाई हुई थी। इसी साल शादी होनी थी।

विज्ञापन
Rewari fighter pilot Siddharth Yadav martyred in Jaguar crash in Jamnagar Gujarat
शहीद सिद्धार्थ यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात के जामनगर में बुधवार रात करीब 9.30 बजे भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर क्रैश हो गया था। प्लेन क्रैश में हरियाणा के रेवाड़ी के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हुए हैं। फाइटर जेट ने जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। इस हादसे में दूसरा पायलट घायल हुआ है। 

विज्ञापन


जामनगर में 2 अप्रैल को जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से गांव माजरा निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के शहीद होने से गांव में मातम छाया हुआ है। सिद्धार्थ यादव के शहादत के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिली तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ 31 मार्च को छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। सिद्धार्थ की 23 मार्च को सगाई हुई थी। इसी साल दो नवंबर को उनकी शादी तय हुई थी। 4 अप्रैल शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सेक्टर-18 पहुंचेगा। जहां से उनके पैतृक गांव माजरा भालखी ले जाया जाएगा, जहा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना वाले दिन विमान ने जामनगर स्टेशन से उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के बाद यह क्रैश हो गया, जिसमें सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए और उनका साथी मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थ यादव इकलौता बेटा था और उनकी एक बहन है। शहीद का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी और वायुसेना में फाइटर पायलट के तौर पर ज्वॉइन किया था। दो साल के बाद प्रमोशन हुआ और वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed